आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 14 स्थित इंडियन ऑयल के चासीपाड़ा में ईसीएल की बंद पड़ी खदान से छात्रा पूनम कुमारी का शव 48 घंटे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार की सुबह खदान से बाहर निकाला। मालूम हो कि कथित तौर पर इलाके के आसनसोल के अरुणोदय स्कूल का 12 वीं का एक छात्र राहुल पासवान (17) उसी इलाके की एवं एक ही स्कूल एवं क्लास की छात्रा पूनम कुमारी (17) का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका दोनों के परिजन खिलाफ थे। विरोध के कारण पहले राहुल ने शनिवार की सुबह फांसी लगा ली इसके पश्चात पूनम ने भी पास के एक बंद पड़े खदान में कूदकर जान दे दी। पूनम कुमारी का शव खदान से बाहर निकालने के लिए शनिवार से ही ईसीएल की रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन चलाया था आईपीएल की टीम विफल होने के बाद कोलकाता से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। रविवार की शाम कोलकाता से आए एनडीआरएफ की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। अथक परिश्रम के बाद सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने पूनम कुमारी का शो खदान से बाहर निकाला जिसके बाद आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस ने 100 को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। इस विषय में एडीआरएफ के कमांडेंट रितेश रंजन ने बताया कि जो खदान थी इसमें कई सुरंगे थी और सुरंगे में पानी का बहाव था जिसके कारण रात को ऑपरेशन करने में सफलता हाथ नहीं लगी सुबह में ऑपरेशन किया गया जब पानी को खंगाला गया उसकी प्रक्रिया से बॉडी बाहर कुछ देर में आनी शुरू हो गई एनडीआरफ की टीम ने ऑपरेशन चलाया करीब 48 घंटे बाद सोमवार को जब किशोरी का शव पानी के ऊपर आया तब जाकर उसे सबको एनडीआरएफ की टीम ने सब को ऊपर लाया जैसे ही पूनम का पार्थक शरीर ऊपर आया घरवालों ने देख कर रोने लगे एवं इलाके में मातम छा गया फिलहाल पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। स्थानीय वार्ड काउंसलर उत्पल सिन्हा ने बताया कि प्रशासन किया अथाह प्रयास से पूनम के शव को निकालने में सफलता मिली है एवं इस तरह के जितने भी खदानें हैं उनको बंद करने के लिए प्रशासन से हम लोग आवेदन करेंगे ताकि और इस तरह की घटनाएं ना घटे।

0 टिप्पणियाँ