आसनसोल : आसनसोल के बुद्धा स्थित काली पांडे स्कूल के कक्षा 4 के एक छात्र का कथित रूप से अपहरण का प्रयास बुधवार को किया गया। स्कूल के छात्र विशाल बाउरी ने बताया कि जब वह घर से स्कूल की तरफ आ रहा था तब बाइक पर दो लड़के मुझे जबरदस्ती बैठा कर ले जाने लगे। इसके बाद में चिल्लाने लगा तो वहां आस-पास मौजूद कुछ लोग दौड़े एवं मुझे छुड़ाया। जिसमें से एक लड़के को पकड़ कर उन्हें बुरी तरह से पीटा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक परिमल माजी ने बताया कि आज सुबह स्कूल के समय स्कूल के छात्र विशाल बाउरी के साथ एक युवक को पीटते हुए स्कूल लेकर आ रहे थे। पता चला कि स्कूल के छात्र विशाल बाउरी को उठाकर उस लड़के जबरदस्ती बाइक पर बिठा कर ले जा रहे थे। इसके बाद मैंने पुलिस को खबर दी पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

0 टिप्पणियाँ