जामुड़िया-कंटेनर में मवेशियों की तस्करी की खबर सामने आने के बाद अब कोयले की तस्करी का मामला सामने आया है .जामुड़िया थाना क्षेत्र की ओर से नाका चेकिंग के दौरान जामुड़िया थाना कि पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के संबंध में ज्ञात हुआ कि जामुड़िया से रानीगंज जाने वाली सड़क पर बीते सन्ध्या बीजपुर से सटे इलाके में वाहन चेकिंग चल रहा था, तभी अचानक एक दूध के पार्सल वाहन आई और उसे रोक लिया फिर कागजात की जांच करने के बाद, दूध गाड़ी का पिछला भाग खोलकर पुलिस देखते ही हैरान रह गये.गेट खोलने पर पार्सल वाहन में बोरियों में कोयला से भरती देखने को मिला.पुलिस ने तीन टन कोयला सहित मुजफ्फरपुर के रहने वाले चंदन कुमार को गिरफ्तार किया.
सूत्रों के मुताबिक जामुड़िया थाना के पास कोयला तस्करी का यह धंधा काफी समय से किये जाने की सूचना मिल रही थी. विभिन्न अवैध कोयला खदानों से यह कोयला जमा कर कंटेनर में ले जाया जा रहा था. अवैध कोयला कारोबारी लंबे समय से यह धंधा कर रहे थे, लेकिन पकड़े में नहीं आ रहे थे.आखिरकार यह पार्सल वाहन पकड़ी गयी. कुछ दिन पहले भी जामुड़िया थाना पुलिस ने पीछा कर अवैध कोयले से लदी एक पिकअप पार्सल वैन को जामुड़िया की एक निजी फैक्ट्री के गेट से जब्त किया गया था. एक ओर केंद्रीय खुफिया विभाग, ईडी, सीबीआई पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी करने वाले के खिलाफ करवाई कर रही है, वहीं दूसरी और जामुड़िया में कई निजी कारखानों में अभी भी अवैध कोयला लेने की शिकायतें मिल रही हैं . हालांकि जामुड़िया थाने की पुलिस इस कोयला कारोबार के खिलाफ कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है, हालांकि पुलिस का कहना है की अवैध कोयला लेनदेन के मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. और इस मामले में अवैध कोयला कारोबारी को गिरफ्तार भी किया गया है, लेकिन अभी इलाके से कुछ कोयला कारोबारी फरार हैं.

0 टिप्पणियाँ