फास्बेक्की करेगा 3 सितंबर को एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन




आसनसोल : फास्बेक्की के द्वारा आसनसोल क्लब में 3 सितंबर को नॉर्थ प्वाइंट स्कूल एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन किया जायेगा । इसकी जानकारी देने के लिए गुरूवार को आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में स्थित होटल पार्वती इंटरनेशनल में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें फास्बेक्की के अध्यक्ष आरपी खेतान व महासचिव सचिन्द्रनाथ राय ने संबोधित किया। संबोधित करते हुए सचिन राय ने कहा कि संस्था के द्वारा जो एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स एक्सीलेंस वार्ड का आयोजन किया जाएगा। इसमें 11 जिला के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जो छात्र छात्राएं आर्थिक रूप से सबल नहीं हैं। उन्हें फास्बेक्की के तरफ से स्कॉलरशिप दिया जाएगा। जिन छात्रों को अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें एक स्मारक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद दिया जाएगा। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी जो गरीब छात्र छात्राएं हैं। जो पैसा के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को भी फास्बेक्की के तरफ से आर्थिक सहयोग किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान आसनसोल आरके मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे कार्यक्रम में राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर नीलकांतम के भी उपस्थित रहने की संभावना है। इनके अलावा एच एन मिश्रा एस एन दारूका दीपक रुद्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर फास्बेक्की के मनोज साह, निखिलेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता