नेशनल हाईवे 2 के किनारे अवैध कोयला पाये जाने से मची हड़कम्प




 जामुड़िया : मंगलवार प्रातः जामुड़िया थाना के श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के नॉर्थबुक सिथ राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के किनारे मंगलवार प्रातः लगभग 40 टन अवैध कोयला पड़ा हुआ मिलने से स्थानीय लोगों ने इसे जमकर लूटपाट किया .इस तरह अवैध कोयला मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई .स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक हाईवा गाड़ी मंगलवार रात 3 से 4 बजे के लगभग 30 से 40 टन अवैध कोयला लेकर पुलिस से बचने के लिए उस जगह पर कोयला गिरा कर भाग गया. सुबह होते ही इसकी जानकारी आसपास गांव के स्थानीय लोगों को मिलते ही अवैध रूप से पड़े हुए कोयले को लूटने के लिए होड़ मच गई. इस दौरान स्थानीय महिला, पुरुष एवं बच्चे बोरियों में कोयला भरकर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से लेकर भाग रहे थे . पुलिस को 2 घंटे बाद खबर मिलते ही श्रीपुर फाड़ी के पुलिस 3 गाड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को हटाया, और कोयले को अपने कब्जे में कर ईसीएल के सातग्राम साइडिंग में श्रीपुर एरिया के सुरक्षा अधिकारी उमेश भगत एवं श्रीपुर सीआईएसएफ कैंप के जवानों की उपस्थिति में पुलिस ने अवैध कोयला को साइडिंग में जमा कराया . पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए किसने और क्यों इस तरह अवैध कोयला गिरा कर भागा ,इसकी जांच कर रही है. वही इस संबंध में श्रीपुर एरिया प्रबंधन का कहना है कि श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के नॉर्थबुक राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के निकट अवैध रूप से पड़ा हुआ कोयला की घटना को लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता