आसनसोल : तृणमूल के दिग्गज नेता एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले अनुब्रत मंडल का अंगरक्षक जेल में बंद सहगल हुसैन को गौ तस्करी मामले में गुरुवार को आसनसोल के सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां सहगल के वकील अनिर्बान गुहा ठाकुर ने उनकी जमानत के लिए आवेदन किया। इसका सीबीआई के वकील राकेश कुमार ने विरोध किया। उन्होंने कहा, जांच चल रही है। उनकी जमानत का असर जांच पर पड़ेगा। अंत में न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने दोनों पक्षों के वकीलों के दलीलों को सुनने के बाद सहगल को जमानत देने से इंकार कर दिया एवं फिर से 14 दिनों की जेल हिरासत का आदेश दिया। उन्हें 29 सितंबर को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ