पाँच सूत्री मांगों को लेकर चित्तरंजन मजदूर यूनियन का 24 घण्टे का सामुहिक धरणा




चित्तरंजन-चित्तरंजन मजदूर यूनियन सीटू के आह्वान पर पाँच सूत्री मांगों के साथ शुक्रवार रेल बचाओ-देश बचाओ का नारा लगाते हुए हजारों श्रमिक एंव समर्थकों ने चित्तरंजन जीएम कार्यलय गेट के सामने 24 घंटे के सामूहिक धरणा पर बैठ गये। पाँच सूत्री मांगों में 1. आधुनिक रेल इंजन 9000 और 12000 एचपी लोकोमोटिव के उत्पादन की मांग, 2. नये पेंशन योजना को योजना को बंद कर, पुराने पेंशन योजना को पुनःलागू करें।, 3. न्यू लेबर कंनून को हटाओ, 4. कॉरपोरेटाइजेशन बंद करो, 5. रेलवे स्कूल, अस्पताल, कॉलोनी कार्यालय, बिजली कार्यालय आदि बचाओ। बता दे उपयुक्त मांगो के साथ मजदूर यूनियन द्वरा शुक्रवार सुबह 10 बजे से शनिवार सुबह 10 बजे तक 24 घण्टो के लिये धरणे पर बैठे है। साथ ही चित्तरंजन मजदूर संघ द्वरा प्रधानमंत्री को क्षेत्र के 6 हजार लोगों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन देने के लिये सीटू के अखिल भारतीय सचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद तपन सेन को सौंपा गया। कार्यक्रम के माध्यम से मंच से सीएलडब्ल्यू लेबर यूनियन के लोगो का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर तपन सेन (सीटू, अखिल भारतीय महासचिव सह पूर्व राज्यसेवा सांसद), शतरूप घोष (जन संगठन नेता), बंसो गोपाल चौधरी (पूर्व सांसद सह सीटू नेता), एम.एन. प्रसाद (AILRSA, अखिल भारतीय महासचिव) मौजूद थे। सभी ने सामूहिक धरणे में भाग लिया एंव अपने वक्तव्य से केंद्र सरकार एंव राज्य सरकार की दूर नीतियों के बारे में बताते हुये जमकर कर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की एंव मौजूदा केंद्र की सरकार को पूँजीवादी सरकार बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात