जामुड़िया : क्योकुशीन कान कराटे का 2022 का बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट रविवार को श्रीपुर ग्राम स्थित हॉलीवुड क्लब प्रांगण में आयोजित किया गया. जिसमें श्रीपुर, निंघा, जेके नगर डोजो के कुल 70 बच्चों ने हिस्सा लिया.बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट श्रीपुर डोजो के प्रमुख सेकेंड डन ब्लैक बेल्ट धर्मेन्द्र राम के नेतृत्व में आयोजित हुआ. टेस्ट में क्योकुशीन कान कराटे मुख्य के प्रतिनिधि रानीगंज के फिफ्थ डन ब्लैक बेल्ट सेंसी मिहिर बाग उपस्थित हुए. उन्होंने सभी बच्चों के तकनीक का निरीक्षण कर पास किया.इस दौरान उन्होंने कहा कि क्योकुशीन कान कराटे बच्चों को कराटे की गुर के साथ-साथ अनुशासन, आत्मरक्षा एवं स्वस्थ रहना सिखाता है. आजकल के सभी बच्चों को कराटे सीखना चाहिए. अच्छी तरह से प्रशिक्षित बच्चे आगे चलकर क्षेत्र में अपना कैरियर भी बना सकते हैं. इसके आलावे उन्होंने बच्चों को जरूरत से ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल को मना किया तथा फास्ट फूड से परहेज करने व पौष्टिक भोजन करने पर बल दिया. मौके पर सेकेंड डन ब्लैक बेल्ट दीपक साव, फर्स्ट डन ब्लैक बेल्ट संतोष मरांडी, फर्स्ट डन ब्लैक बेल्ट फूलचन्द हरिजन, सीनियर हेमन्त यादव, मनोज सिंह, हॉलीवुड क्लब के सलाहकार तरुण रक्षित उपस्थित हुए.



0 टिप्पणियाँ