मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा ने आसनसोल रेल मंडल में ‘राजभाषा पखवाड़ा-2022’ का शुभारंभ किया




आसनसोल : मंडल कार्यालय के नवीन सभाकक्ष (दामोदर) में मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा ने 29.09./022 तक चलने वाले ‘राजभाषा पखवाड़ा-2022’ का शुभारंभ किया किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा और अपर राजभाषा अधिकारी-सह-अपर मंडल रेल प्रबंधक-।। श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री शशि भूषण सिंह के कर-कमलों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन के साथ राजभाषा पखवाड़ा-2022 का भारतीय परंपरानुसार शुभारंभ हुआ। राजभाषा अधिकारी डॉ. मधुसूदन दत्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया कि द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा महासम्मेलन/सूरत(गुजरात) में अपनी सहभागिता के कारण राजभाषा पखवाड़ा-2022 का शुभारंभ आज से हो रहा है। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी –सह-अपर मंडल रेल प्रबंधक-।। श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है और इसी के समानांतर राजभाषा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की धूम है। जिस प्रकार स्वच्छता के निर्धारित मानकों को अर्जित करने के लिए हमें खुद आगे बढ़कर पहल करनी पड़ती है, ठीक उसी प्रकार अपने सरकारी काम-काज में हिंदी को अपना कर हम राजभाषा के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। इसी विषय वस्तु को केंद्र बना कर उन्होंने अपनी स्व-रचित कविता का प्रभावशाली पाठ किया। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने ‘हिंदी दिवस’ संदेश का लोकार्पण किया, जिसका पाठ राजभाषा अधिकारी डॉ. दत्त किया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अपने दैनंदिन कार्यों में हिंदी की मात्रा बढ़ाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को राजभाषा विषयक ‘संकल्प’ दिलाया। खड़ी बोली हिंदी के उन्नायक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र की लोकप्रिय नाटिका/प्रहसन ‘अंधेर नगरी : चौपट राजा’ की प्रस्तुति भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों द्वारा की गयी, जिसकी मुक्तकंठ सराहना हुई। इसका निर्देशन कार्मिक विभाग के श्री सुधाकर कोनार ने किया था।  

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानंद शर्मा ने कहा कि राजभाषा विषयक इस प्रकार के विविध कार्यक्रमों का उद्देश्य यही होता कि राजभाषा हिंदी के प्रति हमलोग अपनी झिझक और हीन-ग्रंथि का त्याग करें। छोटी-मोटी त्रुटियों पर ध्यान न देकर इसे अपना कर देखें, हिंदी माध्यम से काम निपटा कर देखें। इस प्रकार के आयोजनों की यही परम सार्थकता है। 

राजभाषा अधिकारी के धन्यवाद-ज्ञापन के साथ आज का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। कल अर्थात 20 सितंबर,2022 को मंडल के कार्मिकों के लिए हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजभाषा टीम के सर्वश्री दिलीप कुमार पासवान,पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता, संजय राउत, नरेंद्र सिंह,मंजु देवी श्रीवास्तव की सक्रियता का खासा योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता