शिक्षक दिवस पर पश्चिम बर्दवान जिले के 2 शिक्षक राज्य सरकार द्वारा हुए सम्मानित



आसनसोल : शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने एवं आदर्श शिक्षक के रूप में पश्चिम बर्दवान जिले के दो शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित किया जिसमें रानीगंज हाई स्कूल के शिक्षक डॉ. देबाशीष मंडल और तिलका मांझी एफपी स्कूल शिक्षक राधेश्याम घोष शामिल हुए। जिला शासक कार्यालय में कार्यक्रम कौशल माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण के बाद शुरू हुआ। जिला शासक एस. अरुण प्रसाद ने दोनों शिक्षारत्नों के हाथ में प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, नकद पुरस्कार एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता