चपुई कम्युनिटी सेंटर में पुलिस द्वारा छापामारी कर पंचायत समिति के सभापति के चचेरा भाई सहित 19 गिरफ्तार



 रानीगंज: रानीगंज थाना क्षेत्र के निमचा फाड़ी अन्तर्गत रानीगंज पंचायत समिति के अन्तर्गत रोटीबाटी ग्राम पंचायत के चपुई भस्का धौड़ा इलाके स्थित एक कम्युनिटी हॉल में जुआ अड्डा चलने की सूचना पाकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग एवं रांनीगंज थाना के पुलिस की टीम ने बीते शुक्रवार की रात छापामारी किया. पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया .पुलिस ने 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया है वहां से करीब ₹99700 नगद रुपया जब्त किया गिरफ्तार किए गए लोगों में स्थानीय तृणमूल नेता सह रांनीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया का चचेरा भाई भी है.पुलिस आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काफी दिनों से यहां जुआ संचालन की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस के खुफिया विभाग एवं रांनीगंज थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की.गिरफतार जुआड़ियों में कजोरा के राजेश बाउरी, धेमोमेन के दुर्योधन नोनिया, सीतारामपुर के राजेंद्र रजक, माधवपुर कोलियरी के जयराम पासवान,कजोरा के साबिर शेख, बराकर के सुशील बर्नवाल, काजोरा ग्राम के कार्तिक रुइदास , निघा कोलियेरी क़े धर्मेंद्र यादव, जे के नगर के धर्मेंद्र साव साव, चपुई खास कोलियरी के राहुल केवट, जे के नगर के उत्तम धीवर, चपुई खास कोलियरी के अनुपम कुमार राम,शिव डांगा,जामुड़िया के पप्पू कुमार यादव, गोविंद नगर के जसपाल सिंह, जे के नगर के बिनोद कुर्मी, चपुई खास कोलियरी के रंजीत कुमार यादव, चपुई खास कोलियरी के प्रमोद कुमार नोनिया, जामुड़िया ज्योति नगर के राजेश कुमार सिंह,जे के नगर ओल्ड माइनस के पंकज गोप है. इन सभी को केस नंबर 495/2022 अंडर सेक्शन1/4 के तहत जुआ खेलने एवं प्राइज जीतने की प्रतियोगिता के तहत शनिवार को आसनसोल कोर्ट में प्रस्तुत किया,जहां कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.12 सितंबर को पुनः सुनवाई होगी. मिली जानकारी के मुताबिक बीते लगभग एक वर्ष से यहां हाई प्रोफाइल जुआ का खेल होता था,इसकी शिकायत स्थानीय लोगो ने कई बार पुलिस से किया,जिसके आधार पर खुफिया पुलिस ने यह अभियान चलाया. रात को सभी जुआड़ियों को निमचा फांडी में रखने के बजाय रांनीगंज थाना में रखा,एवं सुबह उन्हें आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया. इस घटना के पश्चात जिला भाजपा जिला महासचिव बप्पा चटर्जी ने आरोप है यहां शासक दल के नेताओं के संरक्षण में सरकार द्वारा निर्मित कम्युनिटी हॉल में जुआ अड्डा संचालित हो रहा था.यहां पिछले कई वर्षों से जुआ अड्डा चल रहा था, शिकायत करने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी.यही स्तिथि पूरे राज्य की है,इसके विरोध में भाजपा जल्दी ही रास्ता में उतरेगी. रांनीगंज विधायक तापस बनर्जी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह अत्यंत निंदनीय घटना है.मैने रांनीगंज बीडीओ से कहा कि तत्काल सभी कम्युनिटी सेंटर के चाभी अपने अधीन लें लें. रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया ने कहा कि कम्युनिटी हॉल में जुआ चल रहा था, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी यह पंचायत के अधीन है,वहीं उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगो में प्रमोद नोनिया उनके चचेरा भाई है,अगर कोई गलत कार्य करता है,तो कानून अपना कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि इसकी चाबी बीडीओ कार्यालय को सौंप दी जाए. रानीगंज के प्रखंड विकास अधिकारी अभीक कुमार बनर्जी ने कहा कि चपुई पंचायत के अंतर्गत कम्युनिटी हॉल में जुआ अड्डा चल रहा था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है ,इसके बाद सभी पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि सभी कम्युनिटी हॉल से संबंधित जानकारी बीडीओ कार्यालय को दें अब जो भी बुकिंग या अन्य कार्यवाही होगी वह वीडियो कार्यालय से की जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता