जामुड़िया-(दिलीप साव की रिपोर्ट) जामुड़िया के बहादुरपुर, चाकदोला ग्राम के रहने वाला अजीत बाउरी का 19 वर्षीय युवक घर से कारखाना में काम करने की लिए निकला जिसके बाद उसकी कोई खोज नहीं है.गुरुवार की शाम तक जब उस युवक की कोई खबर नहीं आई, तब उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जामुड़िया के केंदा फांड़ी में कराई. मिली जानकारी के अनुसार चाकदोला निवासी 19 वर्षीय चंदन बाउरी अपने घर से कामधेनु सीमेंट कारखाना में अपना वेतन लाने गया था, वह कामधेनु सीमेंट कारखाना में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है. परिवार वालों का कहना है कि चंदन मुहल्ले के एक सहकर्मी आकाश बाउरी के हाथ में चंदन ने अपने वेतन घर में देने के लिए यह कहते हुए दे दिया कि वह हरिपुर जीन्स पैंट खरीदने जा रहा है, जिसके बाद से ही वो लापता हैं. लापता चंदन की कोई खबर ना मिलने से परिवार वाले गम साए में हैं. परिवार का एकमात्र कमाने वाला चंदन ही था, जिसके लापता होने के कारण परिवार वालें दुख के घेरे में हैं. दूसरी ओर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है जैसे ही कुछ पता चलता है वह परिवार को सूचित करेंगे. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही हैं, उसके बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकती हैं.


0 टिप्पणियाँ