रानीगंज-जॉइंट एंट्रेंस की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 172 वा रैंक लाकर रानीगंज का रहने वाले छात्र निलय अग्रवाल ने पूरे शहरवासियों को गौरवान्वित किया है. नीलय ने बताया कि वह सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत एवं अपने माता पिता एवं गुरु का आशीर्वाद है .10 घंटे प्रतिदिन कड़ी मशक्कत पढ़ाई में समय देते थे . कभी-कभी आत्मविश्वास कमजोर हो जाने से उसके माता-पिता उन्हें साहस देते थे. अब वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करेगा. उनके पिता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि कि बचपन से ही उसका पुत्र पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा है .भविष्य में कुछ अच्छा बनने की ख्वाहिश उसके पुत्र में बचपन से थी. ईश्वर ने उसके पुत्र की मेहनत को सफल बनाया. निलय कक्षा तीसरी तक रानीगंज के डीएवी पब्लिक स्कूल उसके पश्चात दुर्गापुर डीएवी स्कूल में कक्षा दसवीं तक शिक्षा ग्रहण की. उसके पश्चात एलन इंजीनियरिंग कोचिंग संस्थान राजस्थान के कोटा से 2 वर्ष तक पढ़ाई की है. छात्र की मां पलक अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उसके पुत्र ने उसका सपना पूरा कर दिया है. रांनीगंज के सामाजिक संस्था सुरक्षा की तरफ से सज्जन बाजोरिया, दीपक गुप्ता एवं अध्यक्ष दलजीत सिंह ने नीलय अग्रवाल को प्रमाण पत्र।प्रदान कर एवं उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया. निलय की इस उपलब्धि को लेकर रांनीगंज वासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.



0 टिप्पणियाँ