राउंड टेबल इंडिया द्वारा 15 दिव्यांगो को व्हील चेयर प्रदान की गयी




आसनसोल-आसनसोल के ओडीसी क्लब में बंगाल सृष्टि और राउंड टेबल इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहां सीएसआर एक्टिविटी के तहत राउंड टेबल इंडिया दिव्यांग नामक परियोजना के अंतर्गत 15 दिव्यांगों को व्हीलचेयर और बैसाखीयां प्रदान की गईं। इस मौके पर राउंड टेबल इंडिया के नितिन खेमानी ने बताया कि उनका संगठन मुख्यतः स्कूल कक्षाएं बनाने का काम करता है। इसके साथ ही समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों के विकास के लिए भी उनका संगठन कार्यरत है। उन्होंने बताया कि आज राउंड टेबल इंडिया हर रोज एक क्लास रूम का निर्माण कर रहा है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर शनिवार को तकरीबन 200 से ढाई सौ लोगों को दोपहर का भोजन कराने के साथ ही समाज में स्वच्छता और हाइजीन को बढ़ावा देने के मकसद से हर महीने पिछड़े क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण कराया जाता है। वही उनके संगठन की तरफ से ईच वन लिफ्ट वन नामक एक परियोजना के जरिए लोगों को स्वाबलंबी बनाने की कोशिश की जाती है। नितिन खेमानी ने कहा कि इसके अलावा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गो ग्रीन नामक एक परियोजना भी चलाई जा रही है जिसके तहत पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने को लेकर लोगों को सचेत किया जाता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात