महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 135 वीं जन्म जयंती निंघा आश्रम में मनाई गई






जामुड़िया : ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान जिला केंद्र निंघा आश्रम द्वारा शनिवार को आश्रम प्रांगण में ब्रह्मविद्या विहंगम योग के संस्थापक सद्गुरु महर्षि सदाफल देव जी महाराज की 135 वीं जन्म जयंती समारोह पूर्णिमा तिथि पर धूमधाम से मनाई गई. इस दौरान आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया एवं भजन गायिका कल्पना शुक्ला द्वारा संगीतमय भजन प्रस्तुत किया गया. इसके पश्चात 8 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ आयोजित हुआ यज्ञ का कार्यक्रम आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण कराया. प्रवचन के कार्यक्रम में विहंगम योग के राष्ट्रीय प्रचारक आश्रम के प्रभारी आलोक साहा, रीता साहा एवं विहंगम योग के पश्चिम बंगाल के प्रभारी जीबी सिंह ने किया. इस दौरान आलोक साहा ने महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के जीवन दर्शन को सबके समक्ष रखा. साथ ही उन्होंने कहा कि मानव जीवन का लक्ष्य एकमात्र ईश्वर की प्राप्ति है जो ब्रह्मविद्या विहंगम योग की क्रियात्मक ज्ञान को लेकर साधना करने से सतगुरु दया के बाद प्राप्त होगी. इसलिए हमें सतगुरु के बताए मार्ग पर चलकर ईश्वर प्राप्ति में लग जाना चाहिए. कार्यक्रम आरती शांति पाठ एवं भंडारा के साथ समाप्त हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता