11 वां वेतन बोर्ड को जल्दी लागू करने की मांग को लेकर सीटू द्वारा कुनुस्टोरिया एरिया कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन



जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया कार्यालय के समक्ष सीटू से सम्बद्ध भारत की कोलियरी मजदूर सभा की और से बुधवार को विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.यह प्रदर्शन मुख्यता कोयला खदान में श्रमिकों की सुरक्षा, ग्यारह वां वेतन बोर्ड जल्द से जल्द लागू एवं ईसीएल के द्वारा संचालित स्कूलों को साजिश के तहत बंद करना आदि मुद्दों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया था. इस मौके पर यहां जेबीसीआई के सदस्य जे के श्रीवास्तव, सुजीत भट्टाचार्य ,शंभु चौधरी, कलीमुद्दीन अंसारी, राधेश्याम हरिजन ,नासिर मियां सहित सीटू के अन्य सदस्य और समर्थक गण मौके पर उपस्थित थे. विरोध प्रदर्शन के दौरान सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह से उत्पादन बढ़ाने के लिए खदान श्रमिकों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,वह श्रमिको के लिए बर्दाश्त से बाहर है . चाहे कोई भी कोलियरी हो सातग्राम या कुनुस्टोरिया या अन्य कोई कोलियरी जहां भी श्रमिक खदान के नीचे जाकर कोयला उत्पादन करते हैं वहां श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी. प्रबन्धन उत्पादन को बढ़ाने की फिराक में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसके कारण खदानों मे कोई ना कोई घटना घटती रहती है. उन्होंने कहा कि जब सब चीजों में उन्नति हो रही है तो सुरक्षा में बेहतरी क्यों नहीं की जा रही है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? कोल इंडिया में मुनाफा बढ़ा है तो कोल इंडिया को दुर्गापुजा बोनस कर्मियों को देने में क्यों हिचकिचाहट सरकार कर रही है. कोरोना महामारी के समय पूरे देश में पाबंदी लगी हुई थी उस संकट की घड़ी में कोल श्रमिक अपनी जान की बाजी लगा कर देश को विकट संकट की घड़ी में भी कोयले का उत्पादन कर पूरे देश को जगमग किया . कोल इंडिया के चेयरमैन प्रह्लाद जोशी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब रिकॉर्ड कोयला उत्पादन कर कई अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है तो कॉल कर्मियों को भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है. जब कोयला खदानों में उत्पादन बढ़ रहा मुनाफा बढ़ रहा एवं रेवेन्यू बढ़ रहा है तो क्यों नहीं कॉल कर्मियों का ग्यारह वां वेतन बोर्ड जल्द से जल्द लागू किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन सीटू तब तक करेगी जब तक श्रमिको की इन मांगों को पूरा।नहीं किया जायेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात