11 वां वेतन बोर्ड लागू करने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर सीटू द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया




 जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष में माकपा संगठन सीटू की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया।). यह प्रदर्शन मुख्यता तेरह सूत्रों की मांग को लेकर आज किया गया .इन मांगों में कोयला खदान में श्रमिकों की सुरक्षा, ग्यारह वां वेतन बोर्ड जल्द से जल्द लागू एवं दुर्गा पूजा का बोनस को लेकर कई मुद्दों के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन किया गया.

 इस मौके पर देवीदास बनर्जी ने कह कि ग्यारह वां वेतन बोर्ड एक साल से लंबित पड़ा है ,उसे जल्द से जल्द चालू किया जाए. मैनेजमेंट कदापि नहीं चाहती है कि 11वां वेतन बोर्ड चालू हो, सामने दुर्गा पूजा है .मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है .पूजा में कितना बोनस देना है और ना ही इस विषय में कोई मीटिंग बुलाई गई है । जिस तरह से केंद्र सरकार कोलियरीयों को प्राइवेट कंपनी के हाथों बेच रही है हमारे मजदूर यह होने नहीं देंगे . उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी कोलियरी हो सातग्राम या कुनूस्टोरिया या अन्य कोई कोलियरी जहां भी श्रमिक खदान के नीचे जाकर कोयला उत्पादन करते हैं वहां श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्रदान करना चाहिए | अभी कुछ दिन पहले नीमडांगा कोलियरी मे जो दुर्घटना घटी जिसके कारण एक श्रमिक को अपनी जान गवानी पड़ी किसके कारण? मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण, लेकिन उत्पादन को बढ़ाने की फिराक में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जाता है उन्होंने कहा कि कोलियरीेओ में सेफ्टी नाम की कोई चीज नहीं रह गई है |सब चीजों में उन्नति हो रही है तो सुरक्षा मे क्यों ढील दी जा रही, इसके लिए कौन जिम्मेदार है मौके पर विवेक चौधरी, , देवीदास बनर्जी, जीके श्रीवास्तव हिमाद्रि चक्रवर्ती, बिरजू यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात