पुलिस डे के अवसर पर एडीपीसी की ओर से ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली ,100 लोगो को हेलमेट बांटे






रानीगंज-शुक्रवार को रानीगंज के दो नंबर और 60 नंबर राजमार्ग सड़क के जंक्शन पंजाबी मोड़ इलाके के ओवर ब्रिज के नीचे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट रानीगंज ट्रैफिक ओसी चित्तातोश मंडल के नेतृत्व में, पुलिस दिवस के उपलक्ष पर एक ट्राफिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में 100 पैदल चलते लोगों को हेलमेट बांटने के साथ ही, ट्रैफिक नियमों को पालन करने की नसीहत ट्रेफिक विभाग के एसीपी प्रदीप मंडल ने दी, और उन्होंने एक कबूतर को उड़ा कर जागरूकता रैली का उद्घाटन किया. जहां मुख्य रूप से कार्यक्रम में एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज विधायक तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी उपस्थित रहें‌. कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने ज्ञान भारती स्कूली छात्रों को जागरूकता मूलक बैनर सौंपे और उन्हें सदैव सचेत रहने की सलाह देते हुए. ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा,जिसके साथ जागरूकता रैली की शुरुआत की गई.कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी हर्षवर्धन खेतान ने एक सौ पुलिसकर्मियों को बरसाती देने की घोषणा करते हुए पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की. दूसरी ओर विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमें सुरक्षित रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करती है, मगर जब पुलिस किसी को पकड़ती है तो हमारे कुछ नेतागण उन्हें उनका काम सही ढंग से नहीं करने देते, फोन करके उनपर उनके कामों में दखल अंदाजी करते हुए उन्हें रोक देते हैं,जो नहीं होना चाहिए.रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि पुलिस के बदौलत ही हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं,हमे उनका सम्मान करना चाहिए.

 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रानीगंज थाना के प्रभारी सुदीप दास गुप्ता, पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी मानव घोष सहित अंचल के नागरिक गण उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता