सारा भारत खेत मजदूर यूनियन की ओर से 10 सूत्री मांगों के समर्थन में पंचायत प्रधान को सौंपा ज्ञापन






रानीगंज- माकपा से सम्बद्ध अखिल भारतीय कृषक सभा एवं सारा भारत खेत मजदूर यूनियन ने बल्लभपुर पंचायत के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए पंचायत में 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन पत्र सौंपा. जिनमें उनकी अहम मांगे रही के 100 दिन कार्य के बकाया राशि की भुगतान, राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक कराने को लेकर होती परेशानियों का समाधान पंचायत कार्यालय से जल्द से जल्द करना होगा.इस मौके पर किसान नेता पराशर महंत, आजादी प्रसाद, मलय मंडल, बरुन घोष, नेता पूर्ण दास बनर्जी, कौशिक बोस, प्रेमेंद्र मुखर्जी, रजनी पासवान सहित और भी कई नेता गण मौजूद रहे. सभी ने मिलकर इन मांगों को पंचायत द्वारा सही तरीके से पूरी करने की जल्द से जल्द मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व दिव्येंदु मुखर्जी और हेमंत प्रभाकर ने किया. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एवं रूप से यह मांग की के दुर्गा पूजा से पहले 100 दिनों के बकाया को निपटाया जाए, और साथ ही नूपुर क्षेत्र के सिंचाई नहर का जीर्णोद्धार जल्द से जल्द पूरा किया जाए, दूसरी ओर बल्लभपुर स्तिथ रोबिन सेन स्मृति भवन से पंचायत कार्यालय तक दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैली की. जिसमें बड़ी संख्या में दोनों संगठन के समर्थक उपस्थित होकर पंचायत के खिलाफ आवाज बुलंद की. अपनी रखी गई सभी मांगों को श्रमिकों के हित में बताते हुए उनके साथ इंसाफ करने की बात कही.बल्लभपुर पंचायत प्रधान ममता प्रसाद ने ज्ञापन की प्रति स्वीकारते हुए इसे उच्च अधिकारियों के पास भेजने का आश्वासन दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात