जामुड़िया - आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल के नेतृत्व में जामुड़िया थाने की पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर राहुल रुईदास तथा दानिश अहमद खान को गिरफ्तार किया. राहुल भनोड़ा कोलियरी के खासकुटी मोड़ का रहने वाला है जबकि दानिश धोवाडांगा क्षेत्र का निवासी है. इन पर आरोप है कि यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्त है. जामुड़िया पुलिस ने इन दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर इनके पास से एक हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुआ जो कि उन्होंने बाराबनी थाना अंतर्गत भनोड़ा गांव से चुराया था.इसके बाद जामुड़िया पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ में चार और चोरी किये गये अर्थात कुल 5 बाइक बरामद किया गया.यह मोटरसाइकिल उनलोगों ने विभिन्न समय विभिन्न एरिया से चुराया था. यह बाइक 3 हीरो ग्लैमर तथा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर है. जामुड़िया थाना के पुलिस द्वारा इन आरोपियों से पूछताछ जारी रखने पर उन्होंने स्वीकार किया कि सिर्फ 5 मोटरसाइकिल ही नहीं बल्कि उन्होंने समय-समय पर आसनसोल रानीगंज और बाराबनी के अन्य इलाकों से भी कई मोटरसाइकिलों की चोरी की है. इसके उपरांत जामुड़िया थाने की पुलिस द्वारा इन दोनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया, ओर इन दोनो को रिमांड पर लेने की अर्जी के साथ आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया.


0 टिप्पणियाँ