महिलाओं ने पति के लंबे उम्र की कामना करते हुए हरतालिका तीज मनाई




रानीगंज-सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं के सबसे बड़े पर्व में हिन्दू धर्म तीज भी है. मंगलवार को रानीगंज कोयलांचल में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए सारा दिन उपवास रखकर तीज मनाई. इसे हर तालिका तीज भी कहते हैं.परम्परा के अनुसार सुहागिन महिलाएं पति को कुशलता के लिए तो कुंवारी कन्या अच्छे पति के लिए तीज मनाती है.कहते है कि कठिन व्रत रखकर माता पार्वती ने भगवान शिव को पाया था. इस दिन शिव मंदिरों में महिला भक्तों को देखा गया . पारिवार की महिलाएं एकत्रित होकर भगवान शिव लिंग को स्थापित कर अपने घर में ही इस त्योहार को मनाई. पंडित अजीत पांडे ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है. महिलाएं तीज में निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.

 इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पूरे परिवार की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर घर में मंदिर में स्थापित करते हैं. माता पार्वती का श्रृंगार किया जाता है. महिलाएं निर्जला व्रत रख कर हाथों पर मेहंदी रचाती हैं और रात में माता गौरी की पूजा करती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात