रांनीगंज- कोलकाता का एक एनजीओ 'कोलकाता अंगीकार' एवं रानीगंज के 'एजुकेशन फ़ॉर ऑल' एवं बांकुड़ा जिला के पावडा के 'विवेकानंद सेवा समिति' के सहयोगिता से पावडा अंचल में एक विशाल 'पुराना वस्त्र मेला' का आयोजन किया.इस वस्त्र मेला में आसपास के 12 आदिवासी गांवो के आदिवासी लोगो को 12 बोरा वस्त्र वितरण किया गया.यह वस्त्र कोलकाता अंगीकार के सदस्यों द्वारा बीते 2 महीने से कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों से यह पुराने वस्त्र इकट्ठा कर सुरक्षित रूप से लाया गया था. इस वस्त्र वितरण के साथ 400 से अधिक लोगों के लिये टिफिन भी उपलब्ध कराया गया था, इसके अलावा इस अंचल में 125 शिशुओं के लिये कोलकाता अंगीकार संचालित दो डे-केयर विद्यालय का उद्घघाटन किया गया,वहीं लड़के एवं लड़कियों के बीच फुटबॉल खेल का जरसी का वितरण के साथ उस आदिवासी इलाके के दो गणमान्य व्यक्ति को सम्मानित किया गया. आयोजन में आदिवासी सम्प्रदाय के लोगो को काफी उत्साहित देखा गया.उल्लेखनीय है की इस इलाके एवं बांकुड़ा के विभिन्न अंचल के आसपास कोलकाता अंगीकार द्वारा पुरे साल भर लोगों के विकास के लिए कार्य करते हैं. वस्त्र वितरण कार्य के सफलतापूर्वक आयोजन को करने में शिक्षक बासुदेव गोस्वामी एवं उनका 'एडुकेशन फ़ॉर ऑल के सदस्य ' कोलकाता अंगीकार के सचिव गौरव चटर्जी,अमरेश रॉय चौधरी,बसंत सिंह,अरविंद चट्टोपाध्याय, एवं पावडा विवेकानंद समिति के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही.

0 टिप्पणियाँ