सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच अनुव्रत मंडल को भेजा गया आसनसोल जेल



आसनसोल : गौ तस्करी मामले में सीबीआई जज राजेश चक्रवर्ती ने अनुव्रत मंडल का जमानत याचिका खारिज कर दी। अनुव्रत मंडल को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद आसनसोल पुलिस प्रशासन अदालत परिसर से लेकर आसनसोल जेल तक सुरक्षा की कड़ी बंदोबस्त की। जज के निर्देश मिलने के बाद आसनसोल पुलिस प्रशासन अनुव्रत मंडल को लेकर आसनसोल जेल पहुंची। वहां पहले से ही पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए थे। पुलिस प्रशासन इस बात को लेकर बेहद चौकन्ना था कि कहीं विपक्षी दलों के द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू न हो जाए। इसको लेकर पुलिस विशेष निगरानी कर रही थी। हालांकि इसके बावजूद प्रसेनजीत पूईतंडी और शाह आलम के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गाय चोर, गाय चोर दूर हटो। देखो देखो कौन आया, गाय चोर, गाय चोर का नारा बाजी की। यह नारेबाजी तब की गई जब पुलिस प्रशासन के द्वारा अनुव्रत मंडल को सीबीआई कोर्ट से आसनसोल जेल ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस प्रशासन किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ता को काफिला के सामने आने नहीं दिया। गौरतलब है कि इसी मामले में अनुव्रत मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन भी आसनसोल जेल में बंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता