बांकुड़ा-(प्रणव बैरागी) शुक्रवार की सुबह बांकुडा सदर थाना अंतर्गत केंजाकूड़ा इलाके में द्वारकेस्वार नदी के संजीवनी घाट पर स्नान करते वक्त नदी में एक महिला समा गई ,जिसकी शिनाख्त सीमा दत्ता (39 )के रूप में हुई है ,जो कि केजाकूड़ा के तांतीपाड़ा इलाके की निवासी थी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार द्वारकेश्वर नदी में स्नान करने कुछ महिलाएं गईं थीं तभी एक महिला अचानक नदी में डूब गई.जिसे देखते ही स्थानीय लोगों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया एवम घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम घटना स्थल पर पहुंची एवम घंटो मशक्कत के उपरांत महिला का शव नदी से बरामद किया .बाद में पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु बांकुड़ा मेडिकल कालेज भेज दिया गया .
घटना को लेकर इलाके में शोक की छाया दौड़ गई .
बता दें कि विगत गुरुवार को भी द्वार केश्वार नदी के नंदीग्राम घाट पर कक्षा बारहवीं के छात्र की स्नान करते वक्त डूबने से मौत हो गई थी.

0 टिप्पणियाँ