रानीगंज-कान्हा जी के जन्म दिवस यानी की जन्माष्टमी के दिन 13 वर्ष पदार्पण के साथ रानीगंज के गिरिजा पाड़ा स्तिथ प्रमिला संघ द्वारा खूंटी पूजा कर दुर्गा पूजा का पंडाल निर्माण का कार्य शुरू किया गया.
प्रमिला संघ की एक सदस्य पीयाली बनर्जी ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से वह लोग यह दुर्गा पूजा करती आ रही है, और पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण पूजा की धूम फीकी पड़ गई थी,परन्तु इस वर्ष उन लोगो की इच्छा है कि पूजा धूमधाम से हो. पूजा की थीम के बारे में उन्होंने बताया कि जैसा कि प्रशासन ने यह निर्देश दिया है कि प्लास्टिक और थर्माकोल का उपयोग हमें नहीं करना है, तो उसी हिसाब से हम लोगो ने प्रशासन के निर्देश को मान रहे है, और हमने पूरी चेष्टा कर रहे हैं कि हम पूजा का थीम कुछ इस प्रकार रखे जो की प्रकृति के लिए कारगर और सुरक्षित हो. हम थर्माकोल का इस्तेमाल नहीं करेंगे और पंडाल निर्माण में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक और थर्माकोल को नहीं लगाएंगे, जितना हो सके इको फ्रेंडली चीजें इस्तेमाल करेंगे. क्योंकि सरकार का निर्देश हमारी सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी लाभदायक है, और हम सरकार के सभी नियमों को अच्छी तरह से पालन करके ही पूजा करेंगे.

0 टिप्पणियाँ