भाजपा के रैली के दौरान युवा मोर्चा नेता पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप, कार्यकर्ता घायल अस्पताल में भर्ती



आसनसोल : आसनसोल नंबर नगर निगम के 39 नंबर वार्ड में भाजपा द्वारा शुक्रवार की देर शाम चोर धरो जेल भरो अभियान के तहत एक जुलूस निकाली गई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नेता बोलपुर के प्रभारी राहुल सिंह पर आरोप लगा है कि वे भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप महतो उर्फ बंटी को बुरी तरह से पिटाई कर दिए। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप का कहना है कि राहुल सिंह ने वह ₹5000 कर्ज लिया था। इसके एवज में वह लगभग 18000 रुपैया वापस कर दिया है। इसके बावजूद भी वह पैसा लौटाने के लिए दबाव डाल रहा है। कल जुलूस के दौरान भी उसने पैसा की मांग की और अपने दल बल के साथ उसके उनके ऊपर हमला कर दिया। वही राहुल सिंह का कहना है कि मैंने प्रदीप महतो को कभी कोई पैसा उधार नहीं दिया है। नगर निगम चुनाव के दौरान उससे कुछ विवाद हो गई थी। उसके बाद उन्हें युवा भाजपा युवा मोर्चा का बोलपुर जिले का प्रभारी बना दिया गया। जिससे कुछ कार्यकर्ताओं में उनसे जलन पैदा हो गई।इसकी शिकायत उन्होंने उच्च नेतृत्व से भी किया है। कल जब यह रैली में आए तो अचानक प्रदीप महतो उनके साथ गाली-गलौज करने लगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात