रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन



  रानीगंज- रानीगंज गर्ल्स कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां आसनसोल के जिला अस्पताल द्वारा 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया . इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन रानीगंज के विधायक सह आसनसोल दुर्गापुर प्राधिकरण (अड्डा) के चेयरमैन तापस बनर्जी ने किया .उन्होंने रक्तदाता छात्राओं को रक्तदान का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा की रक्तदान के प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है. रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं है, वही रक्तदान के आंकड़ों को बढ़ाने की व्यवस्था हम लोगों को करनी चाहिए.




 इस अवसर पर आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शाश्वती सेनगुप्ता ने कहा कि रक्तदान करके छात्राएं सामाजिक दायित्व का पालन निभा रही हैं ,उन से निवेदन है कि अपने सहपाठियों से भी रक्तदान आंदोलन के प्रति जुड़ने का अनुरोध करें ताकि कभी भी किसी को रक्त की कमी के लिए जान ना गंवाना पड़े. उन्होंने बताया कि 24 घंटे हम लोग तत्पर रहते हैं आसनसोल ब्लड बैंक में किसी भी जरूरतमंद को जरूरत पड़ने पर उसे रक्त मुहैया करवाते हैं. गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर छबी दे ने कहा कि रक्तदान शिविर में कॉलेज की छात्राओं के साथ साथ कॉलेज के एनसीसी विभाग की छात्राओं ने भी रक्तदान किया है. इस तरह के शिविर हमेशा होते रहेंगे .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता