कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर के बमुनडीहा में बदमाशों ने सरकारी बैंक की एटीएम मशीन तोड़ दी। यह घटना रविवार देर रात की है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को इस घटना को देखा और नियामतपुर फांड़ी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस एवं बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस एटीएम से पैसे लूटे गए या नहीं। लोगों ने बताया कि इस एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। हालांकि सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। पुलिस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। इस संबंध में बैंक अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने सुबह उन्हें फोन कर जानकारी दी। खबर सुनने के बाद वे यहां आए और देखे कि एटीएम को तोड़ा गया है। हालांकि, यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि कितना पैसा गया है या बदमाश कोई पैसा ले पाए हैं या नहीं।



0 टिप्पणियाँ