पार्थ चटर्जी और अनुव्रत मंडल ही नहीं बल्कि जांच हो तो और कई नेताओं के घर से निकलेगा नोटों का अंबार - शंकर चौधरी



आसनसोल : सीबीआई के द्वारा बीरभूम जिले के टीएमसी के दबंग और बाहुबली जिलाध्यक्ष अनुव्रत मंडल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर चौधरी ने कहा कि अनुव्रत मंडल को गिरफ्तार करने में देर हुई है। उन्हें आज नहीं बल्कि दो चार साल पहले गिरफ्तारी किया गया होता, तो राज्य को इतना नुकसान नहीं होता। क्योंकि उन पर यही एक मामला नहीं है। वह कई मामलों के आरोपी हैं। वे गो, बालू, कोयला तस्करी में संलिप्त हैं। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, उनके साथ मारपीट करने का भी आरोपी है। शंकर चौधरी यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपराधियों, बलात्कारियों, तस्करों भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। पिछले दिनों जिस तरह पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के पास से रुपयों का जखीरा निकला। तृणमूल कांग्रेस ने कई ऐसे नेता हैं, जिनके घरों की तलाशी ली जाए।ईडी, सीबीआई जांच करें तो उनके भी घरों से नोटों के अंबार निकलेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इससे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी वंचित ना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात