सालानपुर-पश्चिम बंगाल बाउरी जाती विकास संघ के पहल पर प्रखंड बाउरी जाती विकास संघ के तत्वावधान में रविवार सामडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत मुक्तिचंडी सामुदायिक भवन परिसर में संघ के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संघ की पहल से क्षेत्र के माध्यमिक एंव उच्च माध्यमिक के 150 मेघावी विद्यर्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराबनी विधायक सह नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाउरी जाती विकास संघ के राज्य समन्वयक सह संघ के जिलाध्यक्ष वरुण बाउरी, जिला परिषद अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, सामडीह पंचायत प्रधान जनार्दन मंडल, तृणमूल नेता फुचु बाउरी, संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल बाउरी, सचिव करुणा बाउरी, गौर बाउरी समेत अन्य उपस्थित रहे।
इस दिन बाराबनी के मेयर और विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बाउरी जाती विकास संघ द्वरा बाउरी समाज के लोगो के विकास के लिये कार्य किया जायेगा। साथ ही वे खुद समाज के लोगो को शिक्षा के लिए हर तरह की मदद करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा सबके साथ हैं एंव विकास के लिऐ तात्पर्य है।
वरुण बाउरी ने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वाभिमान और संघर्ष है। हमारा प्रयास है कि प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में एक मुफ्त पुस्तकालय हो, जिससे छात्रों को लाभ होगा। हम प्रत्येक वर्ष इस तरीके के कार्यक्रम के माध्यम से विद्यर्थियों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास करे।


0 टिप्पणियाँ