बांकुड़ा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया




बांकुड़ा-अन्य जगहों की भांति बांकुड़ा में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया. मंदिर से लेकर घरों तक जन्माष्टमी की धूम देखी गई .कहीं झांकियों का आकर्षण तो कहीं श्री कृष्ण की सजावट में बच्चों को देखा गया जो कि आकर्षण का केंद्र बने रहे . सुबह से ही मंदिर में सजावट की प्रक्रिया शुरू हुई एवं रात में भजन कीर्तन के साथ जन्माष्टमी की पूजा अर्चना हुई बांकुड़ा शहर के कुछकुचीया स्थित श्री श्याम मंदिर में शाम से भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा फूलों एवं गुब्बारों से मंदिर की सजावट की गई विद्युतीय सजावट भी आकर्शनीय रहा. जिसका आयोजन बांकुड़ा श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति की तरफ से किया गया. इस बारे में समिति के सचिव विजय बगड़िया का कहना कि सुबह शाम से ही भजन कीर्तन शुरू हुआ है एवं रात के वक्त केक काटा जाएगा .

शाम से ही मंदिर में भक्तों का समागम देखा गया.

दूसरी तरफ बांकुड़ा शहर के व्यापारी हाट स्थित श्याम मंदिर में भी जन्माष्टमी का आयोजन किया गया इसका आयोजन श्याम परिवार सेवा समिति की तरफ से किया गया. बांकुड़ा के नूतनगंज स्थित नित्यानंद आश्रम में भी भजन कीर्तन के चलते इलाका भक्तिमय हो उठा .इसके अलावा केसियाकोल स्थित गोरिया मठ में भी धूमधाम से जन्माष्टमी का आयोजन किया गया जिले के अन्य भागों में भी जन्माष्टमी की धूम देखी गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात