आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई। जिसमें समिति के अध्यक्ष के रूप में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक शामिल हुए। इस बैठक में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास के अलावा कई चिकित्सा अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के बाद जिला अस्पताल के अधीक्षक निखिल चंद्र दास ने बताया कि आज रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई। जिसमें अस्पताल के द्वारा रोगियों को दी जाने वाली परिसेवा, नए प्रोजेक्ट एवं लेबोरेटरी को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह एक रूटिंग मीटिंग है। जिसमें हमलोग जिला अस्पताल में बेहतर से बेहतर परिसेवा देने को लेकर चर्चा करते हैं। जिस चीज की आवश्यकता होती है। उसको उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा होती है। जिला अस्पताल में कई नए नए प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। आने वाले समय में भी नए प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। जिला अस्पताल में अभी जिन चीजों की अभाव है। धीरे-धीरे उन सभी कमियों को पूरा किया जाएगा। आम रोगियों को बेहतर परिसेवा मिल सके।

0 टिप्पणियाँ