श्याम मेटालिक कारखाना द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर





जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरूलिया फाड़ी इलाके में जामुड़िया के विजयनगर स्तिथ श्याम मेटालिक करखाना की और से दरबारडांगा फ्री प्राईमरी स्कूल के में गरीब लोगों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता से आये डाक्टरो ने 355 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया .इस जाँच में नेत्र जाँच, हाई प्रेशर, ब्लड सुगर की जांच सहित अन्य रोगों की भी जांच की गई. करखाना की और से आये हुये सभी डाक्टर को सम्मानित भी किया गया. मौके पर कारखाना के निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि यहाँ पर सिर्फ कारखाना द्वारा अपना मुनाफा करना नहीं है बल्कि यहाँ के आस-पास समाज के लोगो के लिए समाजिक मुलक कार्य भी करना है.कारखाना प्रबन्धन द्वारा सीएसआर के तहत पहले जामुड़िया के आसपास अंचल में लोगो के लिए स्वास्थ्य के लिए एम्बुलेंस, दमकल सेवा, एक्सिस बैंक एटीएम का सुविधा ओर कई कार्य श्याम मेटालिक करखाना द्वारा की गयी है. समय समय पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया जाता है .इसी क्रम में आज कोलकाता के चिकित्सकों को लेकर यह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाऊरी, विश्वनाथ बाऊरी, काररखाना के अधिकारी आलोक मिश्रा, सीएसआर कीऔर से,प्रीति मुखर्जी, उर्मीला चटर्जी शिल्पी मुखर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात