दुर्गापुर: दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ के समीप सोमवार बस यात्रियों ने दो जेबकतरों को रंगे हाथ पकड़ कर पिटाई कर दी.वही सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर लोगो के चंगुल से दोनो को छुड़ाते हुए थाने ले गई. सूत्रों के जानकारी मुताबिक एक महिला सिटी सेंटर से बस से डीवीसी मोड़ की ओर आ रही थी, तभी दो जेबकतरों ने कथित तौर पर उसके बैग से पैसे निकाल लिए. जिसे महिला ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया , दोनो को डीवीसी मोड़ पर उतार कर स्थानीय लोगों ने पिटाई करने लगे. सूचना पाकर न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

0 टिप्पणियाँ