रानीगंज-जेके नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का एक अलग ही उत्साह देखा जाता है जेके नगर के बस स्टैंड स्थित श्री कृष्ण मैदान में हर साल जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है.,हालांकि कोरोना की वजह से 2 वर्षों तक कार्यक्रम सादगी से मनाई गई. इस वर्ष पुनः जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है .यहां जन्माष्टमी जेके नगर यादव कमेटी आयोजित करती है. इस वर्ष बीते वर्षों की तरह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम पुरोहित द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की गई. इसके पश्चात संध्या में विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ. जिसमें ईसीएल सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक एके आनंद, तृणमूल नेता सह पार्षद रुपेश यादव, जेके नगर कोलियरी के एजेंट कमलेश प्रसाद, प्रबंधक विपिन बिहारी प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुबीर दे, जेके नगर वेदांता कंपनी के महाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार वर्मा, निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास उपस्थित हुए। कमेटी ने सभी अतिथियों को बैज पहना एवं बुके देकर सम्मानित किया.कमेटी के अध्यक्ष राजदेव यादव ने बताया कि कोरोना की वजह से 2 वर्षों बाद फिर से जन्माष्टमी का उत्सव स्थल देखने को मिला है .आज के कार्यक्रम में अयोध्या से आई हुई सुश्री अनुराधा साध्वी द्वारा आज एवं कल प्रवचन किया जाएगा. इसके पश्चात रात्रि में रामायण लोकगीत पर आधारित उत्तर प्रदेश बलिया से आए हुए कमलेश देहाती एवं बिहार गोपालगंज के मनोज शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. कल बिरहा के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मिर्जापुर के मनोहर लाल यादव एवं आयोजित होगा .जन्माष्टमी का कार्यक्रम का यह 40 साल है. कार्यक्रम में इलाके के यादव कमेटियों के साथ-साथ जेके नगर वासियों का विशेष सहयोग रहा है .कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के सचिव जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, साधु यादव, राजेश यादव, चंद्रेश्वर यादव, रामजी यादव, परमानंद यादव, गुरु यादव आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ