महंगाई और केंद्र सरकार के बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल महिला मोर्चा ने निकाला जुलूस





आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष मिनाती हजरा के नेतृत्व में शुक्रवार को एक जुलूस निकाला गया।जुलूस आसनसोल के गिरजा मोड़ से शुरू होकर नगर निगम कार्यालय के पास जाकर समाप्त हुआ। यह जुलूस महंगाई, केंद्र सरकार के बदला की भावना से राजनीति करने और केंद्र सरकार के द्वारा पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए जाने के विरोध में निकाला गया। इस मौके पर मिनाती हजरा ने बताया कि महंगाई अपने चरम सीमा पर है। आए दिन पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आम जनता त्रस्त है। लेकिन केंद्र की सरकार आंखें बंद कर बैठी हुई है। केंद्र सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई के माध्यम से भय दिखाया जा रहा है। यही नहीं केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा का एक 100 दिन का पैसा रोक दिया गया है। जिसके खिलाफ वे लोग राज्य टीएनसी महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के निर्देश पर जुलूस निकाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता