श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा



आसनसोल : आसनसोल जीटी रोड स्थित महावीर स्थान सेवा समिति और श्री काली पहाड़ी बालाजी धाम के सहयोग से बजाज परिवार के द्वारा आसनसोल रामबंधु तलाव स्थित गुरुनानक नगर कमेटी हॉल में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह भागवत सप्ताह 29 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा। श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन संत शिरोमणि श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज महाराज के मुखारविंद से होगा। इस अवसर पर सोमवार को गाजे बाजे के साथ 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में निरंजन पंडित में कलश और ध्वजा का विधिवत पूजन किया। यजमान के रूप में बजाज परिवार के निर्मल बजाज परिवार सहित पूजन विधि में भाग लिए। इस दौरान एक वाहन में राम दरबार सजाया गया। जिस पर आत्मानंद सरस्वती जी महाराज विराजमान हुए। इसके बाद महावीर स्थान से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा जीटी रोड होते हुए गुरु नानक नगर कम्युनिटी हॉल पहुंची। यहां सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, रतन लाल मिश्रा, निर्मल बजाज, अरुण शर्मा, मुकेश शर्मा, मोहन पटेल, केशव भाई पटेल, रवि चटर्जी के साथ सैकड़ों पुरुष और महिला उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात