राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा लीगल सेल ने सदर महकमा शासक को सौंपा ज्ञापन, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग




आसनसोल : राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा लीगल सेल ने गुरुवार को सदर महकमा शासक अभिज्ञान पांजा को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कोयला, पशु, बालू तस्करी, शिक्षक नियुक्ति घोटाला सहित अन्य भ्रष्टाचार को रोकने के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की गई है। इसके पहले भाजपा लीगल सेल के सदस्य अधिवक्ताओं ने सदर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा लीगल सेल के अध्यक्ष पीयूष कांति गोस्वामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महकमा शासक से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीयूष कांति गोस्वामी ने बताया कि जिस तरह राज्य में कोयला, बालू, पशु तस्करी, शिक्षक नियुक्ति घोटाला सामने आ रहा है। इसमें शासक दल के लोग सीधे तौर पर शामिल है। राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इन को संरक्षण दे रही है। इसका हम लोग तीव्र प्रतिवाद करते हैं। ऐसे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आज हमलोगों ने महकमा शासक के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें हमारी मांग है कि राज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप करें और राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात