श्री सीताराम जी मंदिर में धूमधाम से मनाई गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी







 रानीगंज- श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर , श्री हनुमान मंदिर एवं हरि मंदिर मैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से किया गया. श्री सीताराम जी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान बाल गोपाल की अलौकिक श्रृंगार एवं आकर्षक साज-सज्जा के साथ श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई .इस अवसर पर भजन कीर्तन का की गयी. भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर आधारित भजन गायक शुभम पांडे एवं जयराम पांडे ने श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण में भजनो का प्रस्तुति किया. मंदिर के पुजारी विजय पंडित के नेतृत्व में विधिवत भगवान श्री कृष्ण का अवतार के साथ पूजा अर्चना की गई. उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म का इंतजार रात 12 बजे तक भक्त व्रत रखकर करते हैं. भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव में हिस्सा लेने मात्र से मनोकामना पूर्ण होती है जो भी व्यक्ति भगवान के जन्म उत्सव पर उत्सव मनाते हैं एवं पूजा अर्चना करते हैं उनके घर में दरिद्रता नहीं रहती. श्री सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल कुमार बाजोरिया ने बताया कि श्री सीताराम जी मंदिर का 200 वर्षों का इतिहास है परंपरा के अंतर्गत यहां पूजा अर्चना का महत्व रहा है. कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों में यहां उत्सव नहीं मनाया जा सका, लेकिन इस वर्ष हम लोग सभी त्यौहार धूमधाम से मना रहे हैं.इसके पूर्व झूलन उत्सव का आयोजन किया गया था,जहां हजारों की संख्या में भक्त गन दर्शन किये. इस वर्ष भी यहां आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के भजन गायक भजनो की प्रस्तुति मध्य रात्रि तक करेंगे. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात