नेत्रदान पखवाड़ा में 76 लोगों ने नेत्रदान किया




आसनसोल : पुर्नदृष्टि आई एंड जनरल अस्पताल और सुभाषपल्ली नागरिक कमेटी के संयुक्त तत्वधान में सारा भारत नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तीसरे दिन सुभाषपल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अड्डा के चेयरमैन व रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा नेत्रदान महादान है। जो व्यक्ति नेत्रदान करता है। वह मरने के बाद भी किसी के लिए उजाला फैलाकर जाता है। मरणोपरांत भी वह अपने आंख के माध्यम से पृथ्वी पर जिंदा रहता है।लेकिन इसके लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। जैसे पहले रक्तदान के लिए लोग जल्दी सामने नहीं आते थे। लेकिन जैसे जैसे लोग जागरूक हुए। आज हर जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह नेत्रदान के लिए भी लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। वही संस्था के सदस्य दीपक मुखर्जी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में 25 अगस्त से लेकर 8 सितंबर तक मनाया जाता है। हमलोग प्रतिवर्ष इस पखवारा का पालन करते हैं। अभी तक सुभाषपल्ली इलाके से 76 लोगों ने अपना नेत्रदान करने का पंजीकरण करा चुके हैं। अन्य जगहों से 36 लोग पंजीकरण कराएं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता