आरोप -प्रत्यारोप के बीच आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई




जामुड़िया-रविवार को आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 6 में हुए उप निर्वाचन सत्तादल और विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सम्पन्न हुई. इस उप निर्वाचन में क्षेत्र के सभी बूथो में पुलिस की वयवस्था थी, ओर इस इलाके में बाहर से अन्दर लोग प्रवेश ना करे, इस लिए एनएच दो मुख्य सड़क बेनाली मोड़, अखलपुर बृज, एवं रानीसयर मोड़ के पास नाका चैकिंग की गयी थी. सभी बूथो पर पुलिस की गश्ती भी जारी थी. पुलिस की ओर से सीसीटीवी एवं एम्बुलेंस की वयवस्था की गयी थी. वोट देने के लिए सुबह से ही मतदाता अपना मतदान करने के लिए लाइन में खड़े थे. वहीं बेनाली मेला मैदान के समीप बेनाली प्राथमिक विद्यालय बूथ नम्बर 103 , 104 , 105 , 106 एवं 107 मतदान केंद्र मे महिला एवं पुरुष की भीड़ की संख्या अधिक थी. इस बूथ पर माकपा के उम्मीदवार सुभाशीश मंडल ने आरोप लगाया कि यहाँ पर जो मतदाता मतदान कर रहे है, उसके आलावा टीएमसी के लोग भीड़ इकट्ठा किये हुए है, ओर यहाँ पर छप्पा वोट करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हमलोग भी इस मतदान केंद्र पर अड़े हुए है. वही मंडलपुर फ्री प्राईमरी स्कूल बूथ संख्या 82 में भाजपा के पोलिग ऐजेंट को हटाने से हंगामा हुआ . भाजपा के उम्मीदवार श्रीदीप चक्रवर्ती ने उपचुनाव के दौरान जामुड़िया के मंडल पुर ग्राम में भाजपा द्वारा तृणमूल पर उनके पोलिंग एजेंट को बाहर निकालने का आरोप लगाया . इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि टीएमसी कल रात से ही बाहरी लोगों को यहां लाकर आतंक फैला रहे हैं. विभिन्न बूथों पर बड़ी संख्या में टीएमसी कर्मी इकट्ठा हैं .मंडलपुर के भाजपा पोलिंग एजेंट को मारपीट कर निकाल देने का आरोप लगाया गया. भाजपाइयो का आरोप है कि यह पूरी घटना पुलिस के सामने हुई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. हालांकि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सभी आरोपों को दरकिनार कर दिया गया . टीएमसी नेताओ का कहना है कि भाजपा को अपनी हार सुनिश्चित दिख रही है यही वजह है कि व टीएमसी के खिलाफ साजिश रच रही है. एनएच दो स्थित जेके नगर मोड़ पर तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में झड़प हुई. दुर्गापुर के विधायक लखन घुरुई अपने समर्थको के साथ जेके नगर मोड़ जब पहुंचे,तब लखन घरुई के साथ रांनीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया के साथ वाद-विवाद होते-होते बीजेपी कार्यकर्ता के साथ धक्का-मुक्की हो गई. मौके पर रांनीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता अपने पुलिस बल का प्रयोग करते हुए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को वहां से समझा बुझा कर हटाया.इस दौरान एक और जहां टीएमसी द्वारा भाजपा के विरुद्ध नारे लगाए गए,वहीं भाजपा विधायक लखन घुरुई एवं जिला अध्यक्ष दिलीप दे के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मंत्री मलय घटक,टीएमसी उम्मीदवार विधान उपाध्याय तथा पुलिस के विरुद्ध नारे बाजी किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात