अनुव्रत मंडल को नहीं मिला जमानत, गए 4 दिनों के सीबीआई हिरासत में, अगली सुनवाई 24 अगस्त को




आसनसोल : गौ तस्करी मामले में 10 दिनों तक सीबीआई हिरासत में रहने के बाद शनिवार को सीबीआई ने अनुवर्त मंडल को आसनसोल विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया।जहां सीबीआई जज राजेश चक्रवर्ती ने अनुव्रत मंडल की जमानत याचिका को खारिज करते हुए 4 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। इस मामले में आगे के पुछताछ के लिए सीबीआई ने 10 दिनों के सीबीआई रिमांड की आवेदन किया था। सीबीआई के वकिल कालीचरण मिश्रा ने इस दिन पूछताछ करने के लिए अनुव्रत मंडल को सीबीआई हिरासत लेने के पक्ष में कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए 10 दिनों की हिरासत में पूछताछ के दौरान कई सुराग मिले हैं। इसकी जांच के लिए उससे और पूछताछ की जानी है। इसलिए अनुव्रत मंडल को 10 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में दिया जाए। वही अनुव्रत मंडल के वकील संदीपन गांगुली और अनिर्बान गुहा ठाकुरता ने कहा कि मेरे मुव्वकील पूरा सहयोग किया है। बुलाने पर गए हैं। साथ ही उनका शरीर भी ठीक नहीं है। इसलिए उसे किसी भी शर्त पर जमानत दी जाए। दोनों पक्षों का लगभग 1 घंटे तक बहस सुनने के बाद जज ने जमानत देने से इनकार करते हुए 4 दिनों के सीबीआई हिरासत में दिए जाने का निर्देश दिया। इधर

 पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कोर्ट परिसर इलाके में काफी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए थे। शनिवार की सुबह सीबीआई कोलकाता निजाम पैलेस से अनुव्रत मंडल को सीआरपीएफ के जवानों के निगरानी में आसनसोल के लिए रवाना हुई। यहां 1:00 बजे के लगभग कोर्ट में पेश किया गया। इसी के दौरान पत्रकारों ने अनुव्रत मंडल से बात करनी चाही। लेकिन अनुव्रत मंडल ने कोई जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि सीबीआई को अब तक अनुव्रत मंडल के पास से लगभग ₹16 करोड़ बैंकों में सवधि जमा, राइस मिल, पश्चिम बंगाल सरकार के स्टीकर लगे चार लग्जरी कार मिला है। साथ ही गौ तस्करी से जुड़े कई अहम कागजात और जानकारियां मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात