रानीगंज-शनिवार को रानीगंज कोयला श्रमिक भवन में पश्चिम बंग सरकारी कर्मचारी समिति ,रानीगंज ब्लॉक का 20वां सम्मेलन सम्पन्न हुआ .जहां संगठन के जिला सचिव सुजीत मुखर्जी ने उद्घाटन भाषण दिया. इस कार्यक्रम में 12 जुलाई समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया. उन्होंने राज्य सरकार से बकाया महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग को लेकर 30 अगस्त को पूरे राज्य में दो घंटे की हड़ताल का आह्वान किया. सभी रिक्त पदों पर ध्यान देते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक कामकाज के माहौल को वापस लाने की मांग की और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का आह्वान किया. 30 अगस्त को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक काम के ब्रेक का आह्वान किया . सम्मेलन के दौरान दोनों संगठन सरकारी कर्मचारी समिति एवं 12 जुलाई कमिटी के सदस्यों ने इन मुद्दों को उठाया. इस सम्मेलन में संग़ठन के जिला सचिव सुजीत मुखर्जी के अलावा 12 जुलाई कमिटी के संयोजक हीराक गांगुली ,सुभाष दास, शर्मिष्ठा नंदी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ