मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रह



 जामुड़िया-जामुड़िया मारवाड़ी युवा मंच की और से मंगलवार को जामुड़िया बालिका विद्यालय के समीप स्थित इस संस्था के भवन में मंगलवार को एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. रक्त दान शिविर के मौके पर आये अतिथियों का स्वागत किया गया. इस रक्त दान शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. यह।रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल के डाक्टरो ने किया. इस मौके पर जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा हर क्षेत्र मे समाजिक मुलक कार्य करता है , केवल जामुड़िया में ही नहीं बल्कि सभी जगहों पर समाज के लिए अलग-अलग कार्य किया करते है .इसे लेकर मै मारवाड़ी युवा मंच को धन्यवाद देता हूँ. जामुड़िया के व्यवसाई पवन अग्रवाल ने कहा कि रक्त की कमी को देखते हुए उसे दूर करने के लिए यहाँ रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है. रक्त की कमी के कारण बहुत से लोगों का जीवन चला जाता है लेकिन हमलोगों के द्वारा दिये गये रक्त से किसी जीवन को बचाया जा सकता है. यहां पर जितने भी इस संस्था के सदस्य है सभी को मै यहाँ कहना चाहता हूँ कि अगर हमसे किसी तरह की सहयोग की जरूरत पड़े तो मै हमेशा आप लोगों के पास हूँ. मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सचिव नंदन अग्रवाल कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रवीण पटवारी, संदीप खैतान,नरेंद्र अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, पुरषोत्तम नाड,मनोज संथालिया, कृष्णा अग्रवाल, मनीष डालमिया, दीपक सुल्तानिया, अमित खैतान, बिमल डोकानिया, महेश मेंगोतिया, महेश कुमार सवाड़िया रोहनराम रजक, चेतना शाखा अध्यक्ष बिंदिया खैतान, सचिव पूजा टिबरेवाल, पूनम मावण्डिया, संगीता सिंघानिया, मधु शर्मा, नीतू खैतान मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता