बकतारनगर स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र में निम्न गुणवत्ता के मिड डे मील खिलाई जाने का अभिभावकों ने किया विरोध




रानीगंज-रांनीगंज ब्लॉक अंतर्गत बकतार नगर स्तिथ आंगनबाड़ी स्कूल की मिड डे मील बनाने वाली महिला कर्मी को मिड डे मील में निम्न परिमाण के सामग्री प्रयोग करने के आरोप में शनिवार अभिभावकों ने पकड़ा. रानीगंज के वक्तारनगर खां पाड़ा अधीन आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 158 में कभी चावल, कभी दाल तो कभी अंडा चोरी का आरोप परिचालिका पर लगाया जाता रहा है,वहीं ज्यादातर खराब परिमाण के मिड मिल बच्चों को खिलाए जाते हैं, और इसका सबूत अभिभावकों को मिल गया. शनिवार सुबह अचानक ही जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मसुर की दाल ज्यादातर कीड़ा लगा हुआ है, उसी दाल को स्कूल के बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा है जिसे खाकर कई बच्चे बीमार हो सकते हैं, वहीं जो अच्छे क्वालिटी के चावल दाल हैं उसे परिचालिका द्वारा अपने घर ले जाने का आरोप लगाया. अभिभावकों की मांग है कि जल्द से जल्द  को इस विषय पर बिभाग ठोस कदम उठाये. क्योंकि हर एक आंगनबाड़ी केंद्र में इसी तरह की घटनाएं घट रही हैं सरकार बच्चों को खिलाने के लिए अच्छी गुणवत्ता के सामान दे रही है लेकिन स्कूल में खराब परिमाण के भोजन बच्चों को खिलाया जा जा रहा है. दूसरी और अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते  हुए आंगनबाड़ी की परिचारिका ने कहा कि वह दाल, चावल अपने घर नही बल्कि वहां से कुछ दूर स्तिथ दूसरे आंगनबाड़ी में समान ले जा रही थी,वहीं खराब दाल चावल बच्चो को खिलाने के आरोप को लेकर कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के प्रमुख के निर्देश पर वह सामग्री दूसरे स्थान पर रख रही थी,उसी दौरान अभिभावकगण आ पहुंचे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता