साइबर क्राइम समेत लूट के मामले पर नकेल कसने के लिए एडीसीपी ने व्यवसायियों के साथ की बैठक





आसनसोल : आसनसोल शिल्पांचल में स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानों पर, पेट्रोल पंप पर लूट की कई घटनाएं होने के बाद व्यवसायियों में आतंक बना हुआ है। इसके साथ ही साइबर क्राइम के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। इसको देखते हुए साइबर क्राइम समेत अन्य लूट के अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए शनिवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के क्राइम पुलिस स्टेशन के द्वारा शनिवार को आसनसोल प्रेस क्लब में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्ण व्यवसाई, पेट्रोल पंप के मालिक, बैंकों के प्रतिनिधि शामिल थे।इस मौके पर क्राइम पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि लूट की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए व्यवसायियों के साथ बैठक की गई। जिसमें उन लोगों को एतिहात बरतने की सलाह दी गई। साथ में सीसीटीवी कैमरे को सही जगह पर लगाने की भी जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा उपयुक्त जगह पर लगाने, अलार्म सिस्टम लगाने एवं घटना के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी देने को कहा गया। वही बैठक में भाग लेने के बाद व्यवसाईयों ने कहा कि क्राइम पुलिस के द्वारा आज जो बैठक बुलाई गई। यह काफी सार्थक बैठक थी। इसमें हम लोगों को सतर्कता बरतने सीसीटीवी कैमरा लगाने पर विशेष जोर दिया गगया। साइबर क्राइम के लिए भी कई जानकारियां दी गई। जिससे व्यवसायियों के साथ ग्राहक भी सुरक्षित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात