3 वर्षीय कनिष्क ने 10 मिनट में 300 सामान्य ज्ञान का प्रश्नों का उत्तर देकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया अपना नाम








जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के परसिया ग्राम पंचायत अंतर्गत बेलबाद के रहने वाले 3 वर्षीय कनिष्क राज सामंत ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे करना सबके बस की बात नहीं.इतनी छोटी सी उम्र में कनिष्क राज सामंत ने अपने ज्ञान के पिटारे को खोलकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है. दरअसल कनिष्क 10 मिनट 22 सेकंड में 15 विषयों के 300 से अधिक सामान्य ज्ञान का उत्तर दिया है.इन प्रश्नों में 3 ट्रैफिक लाइट, पांच महासागर ,पांच इंद्रियां,सात महाद्वीप, सप्ताह के 7 दिन, वर्ष के 12 महीने, देश की प्रत्येक राज्य की राजधानियां, 58 देशों के नाम, 33 विपरीत शब्द, 7 जंगली जानवर, 7 पालतू जानवर के अलावा 25 जानवर, 8 ग्रहों के नाम ,सामान्य ज्ञान के 57 प्रश्नों के उत्तर ,11 समाज बन्धु के और 26 सब्जियों के नाम बिल्कुल सही बताए हैं. कनिष्क की मां स्निग्धा देवी ने बताया कि उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए अपने बेटे के नाम ऑनलाइन फॉर्म भरा था, जिसमें उसके सामान्य ज्ञान का वीडियो भेजने के लिए कहा गया था जिसे भेजने पर उसे सेलेक्ट किया गया और 7 दिन के अंदर कनिष्क का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हो गया. पार्थ सामंत ने कहा कि उनके बेटे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने की जानकारी 2 फरवरी को ही मिल गई थी, लेकिन वो पदक और प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे थे.कनिष्क कि इस उपलब्धि का सिर्फ परिवार वाले ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस और पूरा इलाका ही खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. माता-पिता सहित दादा दादी की इच्छा है कि कनिष्क और भी उन्नति करें ताकि पूरे देश का नाम रोशन कर सकें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात