यूक्रेन में फंसे रानीगंज के दो छात्र- छात्रा ,माता पिता एवं परिवार के सदस्य चिंतित




रानीगंज -रूस एवं यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के तीसरे दिन भी युद्ध जारी है .भारत के रहने वाले छात्रो को भारत वापस लाई जा रही है.रांनीगंज के भी दो मेडिकल के छात्र-छात्रा यूक्रेन में फंसे हैं. यूक्रेन के लविव शहर स्थित डेनिलो होली टी स्काई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र रोहित कुमार सिंह के पिता रानीगंज के गोपाल गोविंद स्पंज कारखाना में कार्यरत है .रोहित के माता सरस्वती सिंह एवं उसके पिता बलवंत सिंह को अपने पुत्र के सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है, हालांकि बलवंत सिंह का कहना है की उसके पुत्र रोहित से लगातार उनका परिवार संपर्क में है. रोहित के साथ साथ उसके विश्वविद्यालय में करीब ढाई सौ भारतीय छात्र है ,एवं इन छात्रों को भारतीय दूतावास के तरफ से यह कहा गया है कि वह अपने अपने इलाके के नजदीक बॉर्डर पर पहुंच जाएं ,जिससे उन्हें प्लेन के द्वारा भारत वापस लाने में सुविधा होगी.  इस आदेश के तहत रोहित सिंह एवं उसके 50 भारतीय दोस्त लविव शहर के नजदीक पोलैंड बॉर्डर के पास शनिवार को पहुंचने वाले हैं  एवं इसके लिए  उन सभी छात्रों ने मिलकर एक बस भी किराए पर किया है. रोहित सिंह ने मोबाइल पर बताया कि पोलैंड  बॉर्डर में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है,अफरा तफरी मचने की खबर तो है,पर उनलोगों के पास भी फिलहाल कोई दूसरा उपाय नहीं है,वह लोग किसी तरह अपने वतन भारत लौटना चाहते हैं .भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में वह लोग है .बलवंत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र 2019 को यूक्रेन मेडिकल की पढ़ाई करने गया था,वह चतुर्थ वर्ष का स्टूडेंट है.दो वर्ष की और उसकी मेडिकल की पढ़ाई है.उन्होंने बताया के वर्तमान  स्थिति में यूक्रेन सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की  मदद छात्रो को नहीं मिल रही है दूसरी और  रानीगंज के सर्जन सुरेश कुमार की पुत्री भी यूक्रेन  में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है वह भी  चौथे वर्ष की मेडिकल की पढ़ाई कर रही है . डॉक्टर सुरेश कुमार  अपनी पुत्री का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा की बताया कि उनकी पुत्री सकुशल है, एवं वह जहां  यूक्रेन के वेस्ट में रहती है, वह इलाका पूरी तरह सुरक्षित है, एवं उसकी पुत्री से उनकी लगातार बात हो रही है .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात