रामनगर सीड फार्म प्राइवेट लिमिटेड खाद दुकान के सामने किसानों का प्रदर्शन






रानीगंज-रानीगंज के रामनगर सीड फार्म प्राइवेट लिमिटेड खाद की दुकान के सामने किसानों ने रविवारको जमकर प्रदर्शन किया.किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर इन्हें खाद नहीं बेचा जा रहा है. दुकानदार अपनी मर्जी से इनसे ज्यादा पैसे आ रहे हैं. किसानों ने कहा कि जब से मोबाइल पर खाद की कीमतों को लेकर मैसेज आने शुरू हुए हैं तब से इनके गोरखधंधे के बारे में खुलासा हुआ है. इसके साथ ही किसानों का आरोप है कि दुकानदार 260 रुपए की खाद को 340 रुपए में बेच रहे हैं, इनके गोरखधंधे के बारे में पता चलने के बाद किसानों द्वारा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रानीगंज थाना और बिडियो को एक चिट्ठी दी गई है. किसानों का आरोप है कि जो व्यक्ति ज्यादा पैसे देकर खाद खरीद रहे हैं उनको पहले खाद दिया जा रहा है और जो सरकारी रेट पर खाद लेना चाह रहे हैं उनको बेवजह इंतजार करवाया जा रहा है, हालांकि बीडीओ सहित कृषि दफ्तर के अधिकारियों ने किसानों को सरकारी रेट पर ही खाद्य सामग्री मिलने की बात कही है, लेकिन फिर भी किसान इससे महरूम हो रहे हैं. वहीं जब इस विषय पर खाद्द दुकान के मालिक से बात की गई तो उन्होंने ब्लैक में खाद बेचने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. दुकानदार ने कहा कि किसानों के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी जिसके बाद कंपोज्ड खाद सरकारी रेट पर ही दिया जा रहा है, यूरिया को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है.वैसे भी रानीगंज में कोई भी खाद डीलर नहीं है, सभी खुदरा विक्रेता है जिन्हें पानागढ़ से खाद छोटे-छोटे ट्रकों में लाना पड़ता है, ट्रकों में लाने की वजह से मूल्य काफी बढ़ जाता है और अपने लागत को ही निकालने के लिए इतने दामों में खाद बेचा जा रहा है, इसमें हमारी उपरी कोई कमाई नहीं है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात