माफियाओं व थाना प्रभारियों को नवान्न से बूथ लूटने का निर्देश - अर्जुन




आसनसोल : आसनसोल जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ थाना प्रभारी को सीधे नवान्न से आदेश आ रहा है कि बूथ लूटने में वे लोग मदद करें। ऐसे तीन थाना प्रभारी हैं। जिनका नाम उन लोगों के पास है। कुछ पुलिस अधिकारी ने ही हम लोगों को सूचि दी है कि तृणमूल कांग्रेस, कोयला, बालू, पत्थर माफिया को मतदान के दिन बूथ लूटने का दायित्व दी है। इस सूची में दुर्गापुर से 5,पांडेश्वर से 10,अंडाल से 10,जमुड़िया से 8 रानीगंज से 4 आसनसोल उत्तर से 6 आसनसोल दक्षिण से 3 हीरापुर से 5 कुल्टी से 4 और बराबनी से 4 माफियाओं को बूथ लूटने का दायित्व दिया गया है। सरकार ने कुछ आईएएस आईपीएस को असामाजिक कार्य का साम्राज्य खड़ा करने के लिए रख दिया है और जो अच्छे आईपीएस ऑफिसर है। उनको कंपलसरी वेटिंग में भेज दिया जा रहा है। लेकिन ऐसे अधिकारी चेत जाएं। क्योंकि सरकार कानून संशोधन करने जा रही है और उनको सेवा में बुलाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति नहीं लेना पड़ेगा। आसनसोल में तृणमूल की दादागिरी से भाजपा डरने वाली नहीं है आसपास का डटकर मुकाबला करेगी किसी भी सूरत में बूथ लूटने नहीं दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात